मुरादाबाद में 20-25 फीसदी हो रही बिजली चोरी, ऊर्जा निगम हर महीने करा रहा 150 एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। ऊर्जा निगम के तमाम प्रयास के बावजूद बिजली चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। विद्युत लाइनों पर कटिया और बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर लोग धड़ल्ले से बिजली चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। विभागीय अधिकारी की मानें 20-25 फीसदी की बिजली चोरी हो रही है। ऐसे मे …

मुरादाबाद,अमृत विचार। ऊर्जा निगम के तमाम प्रयास के बावजूद बिजली चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। विद्युत लाइनों पर कटिया और बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर लोग धड़ल्ले से बिजली चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। विभागीय अधिकारी की मानें 20-25 फीसदी की बिजली चोरी हो रही है। ऐसे मे हर साल निगम को करोड़ों रुपये की चोरी की चपट लग रही है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक हर महीने 150 एफआईआर दर्ज कराई जाती है।

महानगर में बिजली चोरी के मामलों में आगे है। लगातार बिजली चोरी के मामले सामने आते हैं। इसमें चोरी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई भी जारी है। ऊर्जा निगम के अनुसार अधिकतम भार क्षमता 441 मेगावाट है। पिछले साल अधिकतम भार 360 मेगावाट रहा था। इस बार अब तक भार 320 मेगावाट के आसपास है, लेकिन जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, वैसे-वैसे भार भी बढ़ेगा। चोरी पर लगाम लगाने के लिए आए दिन की प्रमुख निजी बिजली कंपनी अभियान चलाकर चोरों को पकड़ने की कोशिश करती है। ऐसे में बिजली कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस के साथ क्षेत्रों में जाकर चेंकिग करते है। गर्मी के सीजन को देखते हुए बिजली विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

भुगतान नहीं करने वाले 3000 के कनेक्शन काटे
राजस्व वसूली के लिए चलाए गए अभियान में बकाया बिल का भुगतान नहीं करने वाले काटे गए 3000 कनेक्शन पर विभागीय कर्मचारियों की पैनी नजर है। अधिकारी की मानें तो हफ्ते में किसी भी दिन निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान अगर किसी उपभोक्ता का कनेक्शन जुड़ा हुआ मिला तो, उपभोक्ता समेत संबंधित सब स्टेशन के संविदा कर्मी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मीटर टेंपरिंग की हर महीने 45 शिकायत
बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मीटर टेंपरिंग की 45 से 50 शिकायतें प्राप्त होती है। इसमें मौके पर जांच करने पर 25-30 शिकायत जायज मिलती है। इस पर विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर और एसेसमेंट बनाकर वसूली की जाती है।

उपभोक्ताओं की संख्या
घरेलू उपभोक्ता – 8 लाख 96 हजार,825
औद्योगिक -17 हजार,164
व्यवसायिक -एक लाख,21 हजार,330

ये है चोरी के बाहुल्य क्षेत्र
टीपी नगर, चक्कर की मिलक, करूला, टाउनहॉल, दीवान का बाजार, दौलतवार, असालतपुर, सीआईसी, बकरी का हाता, आदर्श कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में बिजली चोरी की जा रही है।

-जूही

ये भी पढ़ें : बेटियों को आत्मरक्षा के लिए छह साल से जूडो सीखा रहीं रूची अग्रवाल

संबंधित समाचार