Pakistan Political Crisis : आज शाम कैबिनेट सहित इस्तीफा दे सकते हैं इमरान खान, विपक्ष ने कहा- देश छोड़कर भागने की तैयारी में पीएम
इस्लामाबाद । अविश्वास प्रस्ताव खारिज किए जाने और नेशनल असेंबली भंग करने के मुद्दे पर इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के फैसले और संसद भंग वाले आदेश को असंवैधानिक बताया है। साथ ही 9 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करवाने का फैसला दिया। फैसला …
इस्लामाबाद । अविश्वास प्रस्ताव खारिज किए जाने और नेशनल असेंबली भंग करने के मुद्दे पर इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के फैसले और संसद भंग वाले आदेश को असंवैधानिक बताया है। साथ ही 9 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करवाने का फैसला दिया। फैसला आने के बाद से राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके तुरंत बाद इमरान ने आज यानी शुक्रवार दोपहर दो बजे कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है। इसके बाद शाम को वे एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे।
इसी बीच पीटीआई के सांसद फैसल जावेद ने ट्वीट कर दावा किया है कि आज इमरान खान बड़ी घोषणा करने वाले हैं। उन्होंने कहा- इमरान मुल्क को निराश नहीं करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान इस संबोधन में कैबिनेट सहित इस्तीफा दे सकते हैं। उधर, नवाज शरीफ की पार्टी ने बड़ा दावा किया कि इमरान खान पाकिस्तान छोड़कर भागने की तैयारी में हैं।
शहबाज शरीफ ने की चुनाव स्थगित करने की मांग
पाकिस्तान विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने देश में बन रही अस्थिरता के बीच बलूचिस्तान में स्थानीय सरकार के चुनाव को स्थगित करने की मांग की। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट की माने तो शरीफ ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग से बलूचिस्तान में स्थानीय सरकार के चुनाव को स्थगित करने का अनुरोध किया, क्योंकि प्रांत के नेता इस्लामाबाद में व्यस्त हैं।
अविश्वास प्रस्ताव खारिज करना और नेशनल असेंबली भंग करना दोनों काम गैरकानूनी
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में सियासी ड्रामे को लेकर चार दिन चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने गुरुवार रात को कहा- अविश्वास प्रस्ताव खारिज करना और नेशनल असेंबली भंग करना, दोनों काम गैरकानूनी थे। प्रधानमंत्री इमरान खान को यह अधिकार नहीं है कि वो राष्ट्रपति से संसद भंग करने को कहें। अदालत के फैसले के बाद इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं ने इमरान के घर मीटिंग की।
विपक्ष की तैयारी यह है कि वो इस्लामाबाद में एक रैली निकाले। इसके बाद उसके नेता बारी-बारी से मीडिया से बात करेंगे। बहुत मुमकिन है कि इस रैली को नवाज शरीफ लंदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करें।
बहुमत खो चुके हैं इमरान खान
दरअसल, पाकिस्तान की 342 सदस्यों वाली नेशनल असेंबली में इमरान खान को बहुमत के लिए 172 सीटें चाहिए थीं। विपक्ष का दावा है कि उसके पास 199 सांसदों का समर्थन है। यानी इमरान खान सदन में बहुमत खो चुके हैं।
ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine War : यूक्रेन के लिए ऑस्ट्रेलिया से पहला बुशमास्टर बख्तरबंद वाहन रवाना
