शनिवार को कानपुर-फतेहपुर में होगा MLC इलेक्शन, डीएम ने कहा- केंद्र कम हैं लेकिन संवेदनशीलता काफी है
कानपुर। जिले में एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम नेहा शर्मा का कहना है कि कानपुर महानगर में 12 केंद्र बनाए गए हैं जहां 9 अप्रैल को पोलिंग होगी। महानगर में कुल 1604 वोटर हैं। इनमें ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, नगर निगम पार्षद, नगर पंचायत और नगर पालिका के …
कानपुर। जिले में एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम नेहा शर्मा का कहना है कि कानपुर महानगर में 12 केंद्र बनाए गए हैं जहां 9 अप्रैल को पोलिंग होगी। महानगर में कुल 1604 वोटर हैं।
इनमें ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, नगर निगम पार्षद, नगर पंचायत और नगर पालिका के सदस्य के अलावा कैंट बोर्ड के सदस्य हैं। कानपुर महानगर में 108 निरक्षर वोटर भी हैं जिन्होंने सहायकों की मांग नहीं की है।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया, सभी केंद्र पर पोलिंग पार्टी कल रवाना होंगी। सभी केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बल की टीम लगाई गई है। केंद्र के लिए सरसैया घाट से शुक्रवार को रवानगी होगी। सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
डीएम की मानें तो मतदान केंद्र कम हैं लेकिन चुनाव को लेकर संवेदनशीलता काफी है। मतदाताओं को फोटो युक्त आईडी से ही वोट डालने दिया जाएगा।
पढ़ें- हल्द्वानी: गर्मियों में इस तरह करें अपना मेकअप, जो रखेगा आपको ‘कूल’
