आपके स्कूल में बम है! बेंगलुरु के चार स्कूलों को मिली धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरू। बेंगलुरू शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने शुक्रवार को बताया कि शहर के चार स्कूलों को ‘ई-मेल’ के जरिए बम से विस्फोट की धमकी मिली है और पुलिस के दल मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पंत ने कहा कि बेंगलुरू के बाहरी इलाके के चार स्कूलों को ई-मेल से बम विस्फोट …

बेंगलुरू। बेंगलुरू शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने शुक्रवार को बताया कि शहर के चार स्कूलों को ‘ई-मेल’ के जरिए बम से विस्फोट की धमकी मिली है और पुलिस के दल मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पंत ने कहा कि बेंगलुरू के बाहरी इलाके के चार स्कूलों को ई-मेल से बम विस्फोट की धमकी मिली है। हमारी स्थानीय पुलिस इसकी जांच कर रही है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या मौके पर कुछ मिला है, आयुक्त ने कहा कि हमारे दल ई-मेल के आधार पर मौके पर जांच कर रहे हैं … और जानकारी मिलने पर मीडिया के साथ उसे साझा किया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें- नेशनल कॉन्फ्रेंस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार