आगरा: बढ़ती गर्मी से ताजनगरी हुई परेशान, अधिकतम तापमान पहुंचा 42 डिग्री के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। जिले में दिनभर आसमान से आग बरसती रही। लू ने लोगों को परेशान किया। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने आगरा का तापमान 45 डिग्री तक जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है। आगरा में गुरुवार को पारा अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री तक पहुंच गया। गुरुवार को दिन का पारा सामान्य से 6 …

आगरा। जिले में दिनभर आसमान से आग बरसती रही। लू ने लोगों को परेशान किया। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने आगरा का तापमान 45 डिग्री तक जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है। आगरा में गुरुवार को पारा अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री तक पहुंच गया।

गुरुवार को दिन का पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक मापा गया। जबकि न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया। यह भी सामान्य से दो डिग्री ऊपर था। भीषण गर्मी के कारण सड़कें सूनसान हो गईं।

जबकि लोग घरों में कैद हो गए। वहीं, ताज का दीदार करने आए पर्यटक भी छांव तलाशते नजर आए। क्योंकि दोपहर में गर्मी अपने चरम पर थी इ वजह से ताजमहल पर संगमरमर दहक रहा था। ऐसे में ताज का दीदार करने आए पर्यटक भी गर्मी से बेहाल हो गए।

पढ़ें- Russia Ukraine War: यूक्रेन के नेताओं ने कहा, देश में सामने आ सकते हैं और भी भयावह मंजर

संबंधित समाचार