कंगना रनौत ने किया सिख समुदाय के लिए आपत्तिजनक पोस्ट, केस हुआ दर्ज
कानपुर/मुंबई। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में नजर आ रही हैं। कानपुर के गोविंद नगर लेबर कालोनी निवासी सरदार रंजीत सिंह खालसा ने अभिनेत्री के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके मुताबिक अभिनेत्री ने सोशल मीडिया सिख समुदाय के लोगों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए 20 नवंबर 2021 …
कानपुर/मुंबई। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में नजर आ रही हैं। कानपुर के गोविंद नगर लेबर कालोनी निवासी सरदार रंजीत सिंह खालसा ने अभिनेत्री के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके मुताबिक अभिनेत्री ने सोशल मीडिया सिख समुदाय के लोगों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए 20 नवंबर 2021 को पोस्ट डाली थी।
जिससे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचने और कार्रवाई न होने पर जनाक्रोश बढ़ने का तर्क दिया गया था। सिख समुदाय को खालिस्तानी कहने पर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र यादव ने परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी। वादकारी के बयान दर्ज किए जाएंगे।
जिससे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचने और कार्रवाई न होने पर जनाक्रोश बढ़ने का तर्क दिया गया था। सुनवाई में न्यायालय ने कहा कि अपने स्तर से जांच किया जाना और इस मुद्दे पर उनसे वार्ता करना समीचीन होगा। जिसके बाद हाईकोर्ट की रूलिंग के क्रम में परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने प्रथम दृष्ट्या पाया कि घटना को बढ़ा चढाकर दिखाया गया है। यह मामला अब महानगर मजिस्ट्रेट दस के न्यायालय में सुना जाएगा। इस मामले में अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी। वादकारी के बयान दर्ज किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें-कानपुर: गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के चलते लूट को दिया अंजाम, तीन गिरफ्तार
