बदायूं: टेंपो की भिड़ंत में घायल युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार । थाना सिविल लाइन क्षेत्र में गुरुवार को दो टेंपो की भिड़ंत में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। बदायूं-मथुरा राजमार्ग पर गांव बहेड़ी मोड़ पर बदायूं से और उझानी की ओर से आ रहे दो टेंपो की आमने सामने से भिड़ंत हो गई थी। टेंपो में सवार गांव सुंदरनगर निवासी अभय …

बदायूं, अमृत विचार । थाना सिविल लाइन क्षेत्र में गुरुवार को दो टेंपो की भिड़ंत में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। बदायूं-मथुरा राजमार्ग पर गांव बहेड़ी मोड़ पर बदायूं से और उझानी की ओर से आ रहे दो टेंपो की आमने सामने से भिड़ंत हो गई थी। टेंपो में सवार गांव सुंदरनगर निवासी अभय साहू, शहर के मोहल्ला नाहर खां सराय निवासी टेंपो चालक विष्णु घायल हो गए थे।

दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जहां अभय साहू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने सैफई के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से ही रास्ते में अभय साहू ने दम तोड़ दिया। अभय साहू की मां राजकुमारी साहू की तहरीर के आधार पर पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: सिटी स्टेशन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

संबंधित समाचार