बरेली: रामनवमी पर होगी भव्य श्रीराम कथा
बरेली, अमृत विचार। रामनवमी के अवसर पर एक दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से 10 अप्रैल को शाम 6 बजे से शुरू होने वाली श्रीराम कथा का संगीतमय वाचन अरविंद ओझा करेंगे। शुक्रवार को वीर सावरकर नगर स्थित माधव कृपा छात्रावास में आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी …
बरेली, अमृत विचार। रामनवमी के अवसर पर एक दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से 10 अप्रैल को शाम 6 बजे से शुरू होने वाली श्रीराम कथा का संगीतमय वाचन अरविंद ओझा करेंगे। शुक्रवार को वीर सावरकर नगर स्थित माधव कृपा छात्रावास में आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी क्षेत्रीय छात्रावास प्रमुख राधेश्याम ने दी।
उन्होंने बताया कि वहीं पास के ही एक पार्क में कथा की तैयारी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री राम के आदर्श को जन जन तक पहुंचाने और उनके गौरवशाली व्यक्तित्व से युवा पीढ़ी को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। परिवार में शांति, सुख, और समृद्धि बनी रहे और अच्छा संदेश लोगों तक पहुंचे इस उद्देश्य से रामनवमी के अवसर पर कथा का आयोजन किया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में वरिष्ठ समाजसेवी अनुपम कपूर, प्रांत छात्रावास शारीरिक प्रमुख वेद प्रकाश, छात्रावास प्रमुख करनपाल सिंह, सह छात्रावास प्रमुख अमित, छात्रावास विद्यार्थी प्रमुख अमित चौहान, अमित ठाकुर आदि उपस्थित रहे ।
ये भी पढ़ें-
