एसटीएफ ने पकड़ा तीन करोड़ का गांजा: आगरा के बाह से तीन तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी एसटीएफ ने आगरा के बाह कोतवाली अंतर्गत जरार पुलिस चौकी के समीप से अंतर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन तस्करों को एक ट्रक में 40 बोरियों में छिपाकर ले जाए जा रहे 12.31 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत करीब …

आगरा। यूपी एसटीएफ ने आगरा के बाह कोतवाली अंतर्गत जरार पुलिस चौकी के समीप से अंतर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन तस्करों को एक ट्रक में 40 बोरियों में छिपाकर ले जाए जा रहे 12.31 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत करीब तीन करोड़ बताई जा रही है।

गिरफ्तार तस्करों में कौशाम्बी निवासी दिलीप यादव व दिव्यांशु केसरवानी और फतेहपुर निवासी विष्णुदत्त मिश्र उर्फ गोलू शामिल हैं।यूपी एसटीएफ की ओर से बताया गया कि सभी उड़ीसा के सोनपुर से बिट्टू सिंह नामक युवक द्वारा दिये गये गांजा को जंगल के रास्ते होते हुए ट्रक में लेकर मथुरा बॉर्डर पर राजकुमार उर्फ सोनू को देने वाले थे। बिट्टू के खिलाफ पूर्व में तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

एक दिन पहले पांच कुंतल गांजा हुआ था बरामद

गुरुवार को पुलिस और जीआरपी ने पांच कुंतल से ज्यादा गांजा बरामद किया था। यह गांजा भी ओडिशा और विशाखापत्तनम से तस्करी कर लाया गया था। दोनों मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार हुए थे। इनमें आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के गेट पर गांजे की खेप देने से पहले ही चार तस्कर पकड़े गए थे। दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: एसपी ने किया घुंघटेर थाने का वार्षिक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए दिशा-निर्देश

संबंधित समाचार