गोवा के सीएम प्रमोद सावंत आज करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शनिवार को तीन और मंत्रियों को शामिल कर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह अपराह्न 12 बजे राजभवन में होगा। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के एक-एक विधायक और एक निर्दलीय को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के आसार है। उल्लेखनीय …

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शनिवार को तीन और मंत्रियों को शामिल कर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह अपराह्न 12 बजे राजभवन में होगा। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के एक-एक विधायक और एक निर्दलीय को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के आसार है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अलावा आठ मंत्रियों ने 28 मार्च एक भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में शपथ ली थी। 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 20 विधायक हैं जबकि उसे तीन निर्दलीय और एमजीपी के 2 विधायकों का समर्थन प्राप्त हैं।

इसे भी पढ़ें-

यूपी एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, वोटिंग को लेकर कह दी यह बड़ी बात

 

 

संबंधित समाचार