बहराइच: शिक्षक के वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, किया गया लखनऊ रेफर
बहराइच। झाला के बख्शीपुरवा प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक शुक्रवार शाम को घर जा रहे थे। सिसैया के निकट ट्रक ने मार दी। जिसमें शिक्षक और चालक घायल हुए हैं। शिक्षक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जिले के मिहिंपुरवा विकास खंड के ग्राम झाला के प्राथमिक विद्यालय बक्शीपुरवा में पवन कुमार मिश्रा सहायक …
बहराइच। झाला के बख्शीपुरवा प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक शुक्रवार शाम को घर जा रहे थे। सिसैया के निकट ट्रक ने मार दी। जिसमें शिक्षक और चालक घायल हुए हैं। शिक्षक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
जिले के मिहिंपुरवा विकास खंड के ग्राम झाला के प्राथमिक विद्यालय बक्शीपुरवा में पवन कुमार मिश्रा सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को शिक्षक पवन और अपने चालक के साथ ओमनी वाहन से लखीमपुर घर जा रहे थे। बहराइच लखीमपुर की सीमा पर वाहन का पहिया पंचर हो गया। इस चालक वाहन खड़ा कर पंचर बनाने लगा। साथ में शिक्षक पवन कुमार मिश्रा (36) भी सहयोग कर रहे थे। शाम को छह बजे के आसपास दूसरे साइड से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें चालक और शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही जूनियर शिक्षक संघ ब्लॉक के मंत्री गिरीश राम, प्राथमिक शिक्षक संघ के संयोजक राजेश गुप्ता, सह संयोजक रविंद्र प्रताप सिंह, शिक्षक सुनील कुमार, विवेक कुमार जैन मौके पर पहुंच गए। पवन कुमार को लखीमपुर खीरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ आईकॉन हॉस्पिटल के लिए रिफर कर दिया आईकॉन हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। उधर ईसानगर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया है।
पढ़ें-MLC चुनाव: रायबरेली के 18 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी
