बहराइच: 10 बजे 18 प्रतिशत हुआ मतदान, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शनिवार सुबह आठ बजे से स्थानीय प्राधिकरण का मतदान शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। बहराइच और श्रावस्ती एमएलसी चुनाव के लिए शनिवार को 20 पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू हुआ। बहराइच में 15 और श्रावस्ती में पांच मतदान केंद्र बनाए गए …

बहराइच। शनिवार सुबह आठ बजे से स्थानीय प्राधिकरण का मतदान शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।

बहराइच और श्रावस्ती एमएलसी चुनाव के लिए शनिवार को 20 पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू हुआ। बहराइच में 15 और श्रावस्ती में पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि सुबह 10 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं तहसील सदर में बनाए गए मतदान केंद्र का जिलाधिकारी और और एसपी केशव कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच निष्पक्ष मतदान चल रहा है। मालूम हो कि एमएलसी चुनाव में दोनों जिलों में 3759 मतदाता हैं। जो प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे।

पढ़ें-UP MLC Election 2022 LIVE: विधान परिषद का मतदान जारी, 10 बजे तक लखनऊ-उन्नाव में हुई 25.86% वोटिंग

संबंधित समाचार