अयोध्या: सीएम योगी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ रामायण विवि की करेंगे स्थापना
अयोध्या। श्री राम की नगरी अयोध्या में बन रहा रामलला का भव्य राम मंदिर के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार का अयोध्या के विकास के लिए विशोष फोकस है। रामलला के भव्य मंदिर की स्थापना के साथ अब अयोध्या में विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ ही यहां पर रामायण विश्वविद्यालय भी बनेगा। …
अयोध्या। श्री राम की नगरी अयोध्या में बन रहा रामलला का भव्य राम मंदिर के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार का अयोध्या के विकास के लिए विशोष फोकस है। रामलला के भव्य मंदिर की स्थापना के साथ अब अयोध्या में विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ ही यहां पर रामायण विश्वविद्यालय भी बनेगा।
इतना ही नहीं अयोध्या की सुरक्षा के प्रति भी सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार बहुत सतर्क है जिसके चलते अयोध्या में विशेष सुरक्षा बल की उठी वाहिनी की स्थापना भी की जाएगी। आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अयोध्या में 21 एकड़ भूमि का चयन भी किया कहां बनना है रामायण विश्वविद्यालय वह जगह भी चिह्न्ति की गई है।
योगी सरकार की सौ दिन की कार्ययोजना में यहां पर रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना का मामला शीर्ष वरीयता पर है। रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए महर्षि विद्यापीठ ट्रस्ट के साथ सरकार का समझौता होगा।
इसी के सात अयोध्या शोध संस्थान राम नवमी के अवसर पर Global Encyclopedia of the Ramayana के तहत दस ग्रंथों का प्रकाशन एवं विमोचन करेगा। इसके माध्यम से विज्ञान एवं आध्यात्म के अनेक पहलुओं को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम का आयोजन जून, 2022 में किया जाएगा। और भातखंडे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय के अंतर्गत नवीन पाठ्यक्रमों की शुरुआत भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें-रायबरेली: दुर्गाष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़
