सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने लगाया आरोप, कहा- MLC चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के नगर निगम मुख्यालय पर एमएलसी चुनाव में मतदान करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम लोग सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करने का काम करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि विधान परिषद में हमारा बहुमत आज है, हो सकता  है कल न …

लखनऊ। राजधानी के नगर निगम मुख्यालय पर एमएलसी चुनाव में मतदान करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम लोग सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करने का काम करेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि विधान परिषद में हमारा बहुमत आज है, हो सकता  है कल न रहे, क्योंकि इस चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है,गुंडों के संरक्षण में वोट डलवाया जा रहा है, चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे हैं।

पढ़ें- कनाडा में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया शोक

संबंधित समाचार