पुलिस में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

​अगर आपका भी पुलिस में नौकरी करने का सपना है तो यह आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। दरअसल तमिलनाडु में निकली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को अब आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें आखिरी तारीख को 10 दिनों के लिए आगे बढ़ाया गया है। …

​अगर आपका भी पुलिस में नौकरी करने का सपना है तो यह आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। दरअसल तमिलनाडु में निकली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को अब आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें आखिरी तारीख को 10 दिनों के लिए आगे बढ़ाया गया है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 अप्रैल 2022 थी।

इन पदों के लिए अब उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाकर 17 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर पाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 मार्च 2022 से शुरू कर दी गई थी। भर्ती तमिलनाडु वर्दीधारी सेवा भर्ती बोर्ड की तरफ से निकाली गई है और भर्ती अभियान द्वारा 444 पदों को भरा जाना है।

बता दें इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। वहीं अगर आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में विशेष छूट भी प्रदान की जायेगी। इस भर्ती के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और वायवा टेस्ट के आधार पर होगा। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

पटना हाईकोर्ट में निकली इन पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

 

संबंधित समाचार

जॉब अलर्ट

जॉब अलर्ट

करंट अफेयर्स

करंट अफेयर्स