सोनम कपूर के घर में हुई चोरी, करोड़ों की ज्वेलरी के साथ नकदी भी उड़ा ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा के दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग पर बने घर करोड़ों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। एक्ट्रेस के नई दिल्ली वाले घर से चोरो ने 1.41 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और नकदी चुराकर ले गए है। एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर में ससुर हरीश …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा के दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग पर बने घर करोड़ों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। एक्ट्रेस के नई दिल्ली वाले घर से चोरो ने 1.41 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और नकदी चुराकर ले गए है। एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर में ससुर हरीश आहूजा, सास प्रिया आहूजा और आनंद की दादी सरला आहूजा रहती हैं।

चोरी होने के मामले की शिकायत सोनम की सास ने तुगलक रोड थाने में दर्ज कराई है जिसके बाद घर में काम करने वाले उनके स्टाफ से पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले को गंभीरता में लेते हुए दिल्ली पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम का भी गठन कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस घर के 25 कर्मचारियों, 9 केयरटेकर, ड्राइवर, माली और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

FIR हुई दर्ज

आपको बता दें कि चोरी की शिकायत करने सोनम की सास सरला आहूजा और मैनेजर रितेश गौरा साथ में 23 फरवरी को तुगलक रोड थाने पहुंची। जिस के बाद शिकायत करते हुए सरला आहूजा ने बताया कि कमरे की अलमारी से 1.40 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और एक लाख रुपये नकद की चोरी हुई है।

उन्होंने कहा कि दो साल पहले अलमारी में ज्वेलरी थी लेकिन जब 11 फरवरी को चेक किया था ज्वेलरी और नकदी गायब थी। जिसके बाद चोरी के मामले में FIR पुलिस ने दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरु कर दी है। जांच के दौरान पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है साथ ही फॉरेंसिक टीम की मदद भी लेने की सोच रही है। मामला काफी पुराना हो गया है लेकिन सामने अब आ रहा है, पुलिस का मानना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-कतार में मतदान करने पहुंचे लोग, 12 बजे तक 59 प्रतिशत हुआ मतदान

 

संबंधित समाचार