सरकार की नजर में सब बराबर- मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीदर। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्पष्ट किया कि सरकार की नजर में सब बराबर हैं तथा वक्फ बोर्ड के प्रतिबंध अभियान से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। श्री बोम्मई ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा,“हमारा लक्ष्य राज्य में शांति और व्यवस्था बनाए रखना है।” वह आज बसवकल्याण में विभिन्न कार्यक्रमों में …

बीदर। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्पष्ट किया कि सरकार की नजर में सब बराबर हैं तथा वक्फ बोर्ड के प्रतिबंध अभियान से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। श्री बोम्मई ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा,“हमारा लक्ष्य राज्य में शांति और व्यवस्था बनाए रखना है।”

वह आज बसवकल्याण में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने से पहले वक्फ बोर्ड प्रतिबंध अभियान के लिए प्रमोद मुथलिक के आह्वान के बारे में पत्रकारों के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कानून से ही काम करती है। उन्होंने कहा कि बाकी अभियानों का सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा,“बसवन्ना का नाडु कल्याण पर आ गया है और बहुत खुश है। मैं इस क्षेत्र के लिए एक व्यापक विकास योजना लेकर आया हूं।”

ये भी पढ़ें- शरद पवार के घर पर पथराव होना दुर्भाग्यपूर्ण- देवेंद्र फडनवीस

संबंधित समाचार