पीलीभीत: एसपी हुए सख्त तो हरकत में आई पुलिस, छह ईको सीज
पीलीभीत, अमृत विचार। नौगवां चौराहा पर रोडवेज कर्मियों और ईको चालकों के बीच चल रहे पुराने विवाद में एसपी की सख्ती के बाद पुलिस हरकत में आई है। सुनगढ़ी पुलिस ने नौगवां चौराहा पर छापा मारकर छह ईको को पकड़ा। उन्हें थाने लाकर सीज कर दिया गया है। दोबारा नौगवां चौराहा पर सवारी के लिए …
पीलीभीत, अमृत विचार। नौगवां चौराहा पर रोडवेज कर्मियों और ईको चालकों के बीच चल रहे पुराने विवाद में एसपी की सख्ती के बाद पुलिस हरकत में आई है। सुनगढ़ी पुलिस ने नौगवां चौराहा पर छापा मारकर छह ईको को पकड़ा। उन्हें थाने लाकर सीज कर दिया गया है। दोबारा नौगवां चौराहा पर सवारी के लिए वाहन खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
पिछले काफी समय से नौगवां चौराहा पर रोडवेज कर्मियों और ईको चालकों के बीच विवाद चल रहा है। कई बार सवारी ढोने को लेकर उनके बीच मारपीट हो चुकी है। आरोप है कि बिना परमिट अवैध तरीके से ईको चालक बरेली समेत अन्य रूट की सवारियां ढोते हैं। वाहनों को नौगवां चौराहा पर ही खड़ा कर दिया जाता है। रोडवेज बस के खड़े होने की भी जगह नहीं छोड़ी जाती। सवारियों से मनमाना किराया वसूलने की भी शिकायत बीते दिनों सामने आई थी। अभी तक सुनगढ़ी पुलिस शिकायत मिलने पर मामले को टालने में जुटी थी।
उन पर कार्रवाई करने से बचा जा रहा था। जिससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे थे। रोडवेज के अधिकारियों ने इस समस्या को पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखा। एसपी दिनेश कुमार पी ने प्रकरण का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद शनिवार सुबह पुलिस ने नौगवां चौराहा पर छापा मारा। कई ईको वाहन सवारियां ढोने को खड़े हुए थे। पुलिस ने धरपकड़ शुरू की तो वाहन चालक भागने लगे। मगर, छह गाड़ियों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई और फिर सीज कर दिया। दिन भर वाहन छुड़ाने को चालक चक्कर लगाते नजर आए।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: मतदाताओं में उत्साह… दोपहर दो बजे तक 84.25 फीसदी मतदान
