रायबरेली: अब गांव में भी गरजा ‘बाबा का बुलडोजर’, मुक्त कराया गया आम रास्ता
रायबरेली। शनिवार को खीरों में प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। जहां पर अतिक्रमण हटाकर आम रास्ते को साफ किया गया है। कस्बा खीरों निवासी पूर्व प्रधान सुरेश कुमार चौधरी, राम गनेश, महेंद्र प्रताप सिंह, अब्दुल कयूम खान, अवधेश शुक्ला, रेखा सिंह, गौरव सिंह आदि सहित कई किसानों ने उप जिलाधिकारी लालगंज को शिकायती पत्र देते …
रायबरेली। शनिवार को खीरों में प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। जहां पर अतिक्रमण हटाकर आम रास्ते को साफ किया गया है। कस्बा खीरों निवासी पूर्व प्रधान सुरेश कुमार चौधरी, राम गनेश, महेंद्र प्रताप सिंह, अब्दुल कयूम खान, अवधेश शुक्ला, रेखा सिंह, गौरव सिंह आदि सहित कई किसानों ने उप जिलाधिकारी लालगंज को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि कस्बा खीरों की फतेह शहीद शाह की मजार से हुसैनाबाद सेमरी मार्ग तक जाने के लिए गुलाम गड़ही के पास से होकर चकरोड निकलता है।
कई किसानों के खेतों का रास्ता इसी चकरोड से है। कस्बा खीरों निवासी सुमन लोधी व विजय शंकर ने उक्त चकरोड को अवरुद्ध करते हुए नींव भर कर भवन निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है। जिससे सभी किसानों के खेतों तक का रास्ता बंद हो गया है। इस मामले में हल्का लेखपाल आशीष सैनी ने दोनों लोगों को अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा था।
लेकिन दोनों लोगों ने निर्माण कार्य जारी रखा। एसडीएम के आदेश पर शनिवार को हल्का लेखपाल आशीष सैनी व अन्य राजस्व विभाग के कर्मचारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त निर्माणाधीन भवन पर बुल्डोजर चलवा कर निर्माण कार्य ध्वस्त करा दिया।
एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि किसानों की शिकायत पर चकरोड की नाप कराई गई थी। जिसमें कस्बा खीरों के सुमन लोधी और विजय शंकर ने निर्माण कार्य कर किसानों का रास्ता बंद कर दिया था। इस निर्माण कार्य को हटवा कर किसानों का रास्ता खुलवा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: बाराबंकी: श्रीमद् भागवत कथा में प्रस्तुत की गई रुक्मणी विवाह की झांकी, भक्तों ने धूमधाम से निकाली बारात
