रायबरेली: बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पताल को किया गया सीज, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। क्षेत्र में झोलाछाप व बिना पंजीकरण के अस्पतालों की बाढ़ है। कस्बा सहित क्षेत्र में चल रहे  एक दर्जन से अधिक इन अस्पतालों को विभाग लगातार अनदेखा कर रहा है। वर्षों से चल रहे इस व्यवसाय पर विभाग की कुंभकरण की नींद टूटी है। कस्बे के चंदापुर मार्ग पर बिना पंजीकरण के संचालित मां …

रायबरेली। क्षेत्र में झोलाछाप व बिना पंजीकरण के अस्पतालों की बाढ़ है। कस्बा सहित क्षेत्र में चल रहे  एक दर्जन से अधिक इन अस्पतालों को विभाग लगातार अनदेखा कर रहा है। वर्षों से चल रहे इस व्यवसाय पर विभाग की कुंभकरण की नींद टूटी है। कस्बे के चंदापुर मार्ग पर बिना पंजीकरण के संचालित मां हॉस्पिटल को शनिवार को सील कर दिया गया।

कस्बे के चंदापुर रोड पर लगभग 6 माह से मानक को दर किनार कर बिना पंजीकरण संचालित एमआर मां नर्सिग होम पर कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग के जांच दल  हास्पिटल पहुंचा । जांच पड़ताल के बाद उसे सील कर दिया गया। अवैध रुप से नर्सिग होम संचालित की शिकायत पर बीते सप्ताह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी  डा.अरविंद कुमार ने नर्सिग होम की जांच की थी।

जांच में पंजीकरण संबंधी कागजात न दिखा पाने पर सी एम ओ ने संचालक को नोटिस भेजी थी। नोटिस का संतोष जनक जवाब न मिलने पर शनिवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल पहुंचे ए सी एम ओ ने पहले अस्पताल के स्टाफ  पंजीकरण के दस्तावेज मांगे न दिखाने पर नर्सिग होम क़ो सील कर नोटिस चस्पा कर दिया।अधीक्षक डाक्टर राधाकृष्णन ने अस्पताल संचालक के खिलाफ बिना पंजीकरण अवैध रूप से अस्पताल चलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा  कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

 अस्पताल में लगे है आधा दर्जन चिकत्सको के नाम

कस्बे के चंदापुर मार्ग पर स्थित मा हॉस्पिटल किराए के मकान पर संचालित है। डॉक्टरों के नाम पर यहां पर आधा दर्जन से अधिक चिकित्सकों के बोर्ड लगाए गए हैं। लेकिन हकीकत के नाम पर यहां पर अस्पताल की संचालिका डॉ मोनिका अल्फ्रेड बी यू एम एस की डिग्री लेकर ही मरीजों का इलाज करती है। 6 बेड के इस अस्पताल डॉ मोनिका अल्फ्रेड बोर्ड में  अपने आप को एक समाचार पत्रिका ब्यूरो चीफ भी लिखती है।

यह भी पढ़ें: कानपुर देहात में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ विधान परिषद का चुनाव, 97.81 प्रतिशत हुआ मतदान

संबंधित समाचार