बोर्ड परीक्षा का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बहराइच। क्षेत्र में संचालित इंटर कॉलेज में चल रही बोर्ड परीक्षा का शनिवार को जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण किया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले के विद्यालयों में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा चल रही है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार …
बहराइच। क्षेत्र में संचालित इंटर कॉलेज में चल रही बोर्ड परीक्षा का शनिवार को जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण किया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिले के विद्यालयों में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा चल रही है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने मटेरा के भवनियापुर में संचालित अवध बिहारी मेमोरियल इंटर कालेज पहुंचे। पहली पाली में आयोजित हाई स्कूल के सामाजिक विज्ञान परीक्षा का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न पत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं के रख रखाव, सीसीटीवी कैमरे की स्थिति, उत्तर पुस्तिकाओं को सील करने की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी बोर्ड के नियमों का पालन करें। नकल विहीन परीक्षा कराएं, शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाई की बात कही।
यह भी पढ़ें-रायबरेली: बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पताल को किया गया सीज, मचा हड़कंप
