बाराबंकी: चार युवकों ने नाबालिग छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत कक्षा सात की नाबालिग छात्रा के साथ चार मनबढ़ युवकों ने सामूहिक दुराचार कर कई घंटों तक बंधक बनाए रखा। किशोरी किसी प्रकार इनके चंगुल से भाग कर परिजनों तक जा पहुंची। जिसकी सूचना पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दे दी। घरवालों से मिली सूचना उसके बाद भी पुलिस …

बाराबंकी। थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत कक्षा सात की नाबालिग छात्रा के साथ चार मनबढ़ युवकों ने सामूहिक दुराचार कर कई घंटों तक बंधक बनाए रखा। किशोरी किसी प्रकार इनके चंगुल से भाग कर परिजनों तक जा पहुंची। जिसकी सूचना पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दे दी। घरवालों से मिली सूचना उसके बाद भी पुलिस ने घटना को दो दिनों तक दबाए रखा और मामला बढ़ता देख शुक्रवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर दिया।

मोहम्मदपुर खाला थाना के बेलहरा चौकी क्षेत्र के एक गांव के निवासी अधिकारी ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री कक्षा 7 की छात्र छात्रा है। बीते 6 अप्रैल को वह अपनी मां के साथ लखनऊ में आयोजित एक तिलक समारोह में गई थी। इस दौरान पुत्री अपनी दादी व छोटी बहन के साथ घर पर ही सो रही थी। प्रातः तकरीबन 4:00 बजे घर से कुछ दूर रहने वाले दबंग युवक एकलाक पुत्र अमीर हसन अपने साथी शाहिद पुत्र अजमद अली, मुन्ना पुत्र आमीन वाह गुलफाम पुत्र गफ्फार अली के साथ आया और उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया।

यहां पिता का आरोप है कि एक लाख व उसके तीनों साथियों ने किशोरी के साथ जबरन दुराचार किया। पीड़ित बालिका को घंटों बंधक बनाने के साथ मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शाम को मौका पाकर बालिका इन मनबढ़ युवकों के चंगुल से भाग परिजनों तक जा पहुंची। पीड़ित पिता ने बताया छह अप्रैल की शाम को ही वह भागकर पुलिस थाने आकर लिखित तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने दो दिनों तक मामले को दबाए रखा। शुक्रवार की देर शाम मामला बढ़ते देख चारों को दुराचार व जान से मारने की धमकी देने में नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने चारों मनबढ़ युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: शिक्षा और राजनैतिक चेतना के बिना विकास संभव नहीं: सुधीर मौर्य

संबंधित समाचार