सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में आज करेंगे कन्या पूजन, श्री राम जन्मोत्सव में करेंगे शिरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। सीएम योगी रविवार को राम नवमी के अवसर पर कन्या पूजन करेंगे और गोरखनाथ मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव में शामिल होगें। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि, रविवार यानी आज सुबह 11 बजे गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन करेंगे। सीएम ने इससे पहले जनता को रामनवमी की शुभकामनाएं …

गोरखपुर। सीएम योगी रविवार को राम नवमी के अवसर पर कन्या पूजन करेंगे और गोरखनाथ मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव में शामिल होगें। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि, रविवार यानी आज सुबह 11 बजे गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन करेंगे।

सीएम ने इससे पहले जनता को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा- ‘सभी को महापर्व श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जीवन चरित्र समस्त मानव जाति के लिए एक आदर्श है। प्रभु की कृपा सकल विश्व पर बनी रहे। जय जय श्री राम!’

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी सुबह 8 बजे गोरक्षपीठ में जनता दर्शन का कार्यक्रम करेंगे। इसके साथ वह सुबह 10 पीएचसी जंगल कौड़िया में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का शुभारंभ भी करेंगे।

वहीं शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में अष्टमी तिथि के मौके पर हवन किया था। उन्होंने ट्वीट में कहा-आज ‘वासंतिक नवरात्र’ की अष्टमी​ तिथि के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में माँ दुर्गा का पूजन किया, तदोपरांत हवन कर चराचर जगत के कल्याण की कामना की। माँ भगवती की कृपा सभी पर बनी रहे।

पढ़ें-लखनऊ में लागू हुई 10 मई तक धारा 144, नहीं बजा सकेंगे लाउडस्पीकर, जानें पूरी डिटेल

संबंधित समाचार