रायबरेली: महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मायके से ससुराल पहुंची महिला को जिंदा जलाने का प्रयास हुआ है और उसकी हालत गंभीर है। मायका पक्ष महिला के पति और ससुराल वालों पर आरोप लगा रहें है। घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के संतनगर की है। यहां की महिला ममता देवी शनिवार की शाम को ही मायके से ससुराल आई थी। आरोप …

रायबरेली। मायके से ससुराल पहुंची महिला को जिंदा जलाने का प्रयास हुआ है और उसकी हालत गंभीर है। मायका पक्ष महिला के पति और ससुराल वालों पर आरोप लगा रहें है। घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के संतनगर की है। यहां की महिला ममता देवी शनिवार की शाम को ही मायके से ससुराल आई थी। आरोप है कि शनिवार देर शाम को उसे जिंदा जलाने का प्रयास हुआ है। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई है।

उसे पहले सीएचसी लाया गया, उसके बाद उसकी गंभीर दशा को देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां महिला का इलाज चल रहा है। महिला के भाई ने उसके पति पर शराब के नशे ने जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। जिसमे ममता के ससुराल के अन्य सदस्यों को भी घटना में शामिल होना बताया जा रहा है। दूसरी ओर ससुराल पक्ष द्वारा महिला पर भी आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक घटना ने प्राथमिकी नहीं दर्ज हुई है।

पढ़ें-रायबरेली: गंगा तटों पर लगी भीड़, मंदिरों में हो रही भगवान राम की पूजा

संबंधित समाचार