इटावा: MLC चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव के चचेरे भाई ने प्रशासन पर लगाया आरोप, कहा- पंचायत चुनाव में लोकतंत्र…
इटावा। MLC चुनाव में अखिलेश यादव के चचेरे भाई और इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जिस तरह विधानसभा और पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई उसी प्रकार इटावा के डीपीआरओ (जिला पंचायत राज अधिकारी) से लेकर प्रशासन के लोगों ने बैठक बुलाकर दवाब बनाने का …
इटावा। MLC चुनाव में अखिलेश यादव के चचेरे भाई और इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जिस तरह विधानसभा और पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई उसी प्रकार इटावा के डीपीआरओ (जिला पंचायत राज अधिकारी) से लेकर प्रशासन के लोगों ने बैठक बुलाकर दवाब बनाने का प्रयास किया। लेकिन इनका दवाब काम नहीं आएगा इटावा से सपा प्रत्याशी ही जीतेंगे।
अभिशेक यादव ने आगे कहा, “मुझे चाचा के बारे में कोई जानकारी नहीं है।” सपा नेता ने कहा, “ये लोग पहले से मीटिंग्स कर हमारे जिला पंचायत सदस्यों, बीडीसी मेंबर्स, प्रधानों पर दवाब बनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन यह दवाब काम नहीं आयेगा और जीत सपा प्रत्याशी की ही होगी।”
बता दें कि यूपी में शनिवार को 27 MLC सीटों पर मतदान हुआ।
पढ़ें-छत्तीसगढ़: युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
