बहराइच: एएसपी ने कोतवाली का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं, कहा- लावारिस वाहनों की सूची बनाकर कराएं नीलामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कोतवाली मूर्तिहा का औचक निरीक्षण किया। जवानों की सलामी के बाद एसपी ने मालखाना, बैरक समेत अन्य की जांच कर बेहतर साफ सफाई का निर्देश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने कोतवाली मुर्तिहा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, …

बहराइच। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कोतवाली मूर्तिहा का औचक निरीक्षण किया। जवानों की सलामी के बाद एसपी ने मालखाना, बैरक समेत अन्य की जांच कर बेहतर साफ सफाई का निर्देश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने कोतवाली मुर्तिहा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर की जांच की। अभिलेखों के उचित रख रखाव हेतु निर्देशित किया तथा जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा की गयी।

महिला हेल्प डेस्क की शिकायतों के संबंध में निस्तारण की समीक्षा की। मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों की साफ सफाई कराने की बात कही। लावारिश वाहन /माल की सूची बनाकर नीलामी की प्रक्रिया के प्रस्ताव को प्रस्तुत कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। सभी पुलिस कर्मियों की मीटिंग कर मानक के अनुसार वर्दी धारण करने तथा टर्नआउट उच्च कोटि का रखने पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान अपराधियों के विरुध्द नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। साइबर अपराधों के मद्देनजर साइबर हेल्प डेस्क व महिला हेल्प डेस्क के दिशा निर्देश दिए गए व साइबर जागरूकता का फ्लैक्स बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया। इस दौरान कोतवाल, उप निरीक्षक समेत महिला और पुरुष पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: गिरीश गौतम राष्ट्रकुल संसदीय संघ इंडिया रीजन के सम्मेलन में होंगे शामिल 

संबंधित समाचार