Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में चिली में प्रदर्शन
सैंटियागो। यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करते हुए दर्जनों प्रदर्शनकारी शनिवार को चिली की राजधानी सैंटियागो में रूसी दूतावास के सामने एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने यूक्रेन के झंडे के रंगों वाला एक बड़ा बैनर दिखाया। समूह में चिली में रहने वाले यूक्रेन के नागरिक शामिल थे। एक बड़े बैनर पर लिखा था, ‘‘यूक्रेन …
सैंटियागो। यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करते हुए दर्जनों प्रदर्शनकारी शनिवार को चिली की राजधानी सैंटियागो में रूसी दूतावास के सामने एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने यूक्रेन के झंडे के रंगों वाला एक बड़ा बैनर दिखाया। समूह में चिली में रहने वाले यूक्रेन के नागरिक शामिल थे।
एक बड़े बैनर पर लिखा था, ‘‘यूक्रेन के साथ खड़े रहो’’, ‘‘हम इस समय अपने बच्चों के साथ, अपने परिवारों के साथ एकजुट रहना चाहते हैं’’। चिली निवासी एवं यूक्रेनी नागरिक अलीना प्रुस ने कहा, ‘‘हम में से कई लोगों के पास परिवार हैं जो अब डर के साए में जी रहे हैं। यही युद्ध की भयावहता का अर्थ है।’’
एक अन्य प्रदर्शनकारी, डारिया ग्रिशको ने कहा कि चिली में रहने वाले कई यूक्रेनी लोगों के परिवार या दोस्त यूक्रेन और रूस दोनों जगह रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह देखना पीड़ादायक है कि जब एक परिवार के भीतर राय विभाजित होती है, तो परिवार कैसे टूटते हैं और रिश्ते कैसे टूटते हैं,।
ये भी पढ़ें:- Pakistan Political Crisis: अंतिम गेंद तक लड़े इमरान खान, पीटीआई के नेताओं की प्रशंसा
