हरदोई: बंद कमरे में लटका मिला युवती का शव, परिजनों के उड़े होश, मचा कोहराम
हरदोई। युवती का शव उसके घर के बंद कमरे में फांसी पर लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने साड़ी के पल्लू के सहारे लटकते हुए शव अपने कब्ज़े में ले लिया है। वैसे तो ससुराल वालों का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। जबकि मायके वालों ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। वहीं पुलिस …
हरदोई। युवती का शव उसके घर के बंद कमरे में फांसी पर लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने साड़ी के पल्लू के सहारे लटकते हुए शव अपने कब्ज़े में ले लिया है। वैसे तो ससुराल वालों का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। जबकि मायके वालों ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ भी बताया जा सकता है।
बताया गया है कि टड़ियावां थाने के अजीज़पुर निवासी संतोष सिंह की 28 वर्षीय पत्नी स्वाती सिंह का शव शनिवार की देर शाम घर के अंदर बंद कमरे में साड़ी के पल्लू से फांसी पर लटकता हुआ देखा गया। ससुराल वालों का कहना है कि स्वाती ने आत्महत्या की है। लेकिन इसके पीछे कौन सी वजह रही? उनकी तरफ से इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया गया। इस तरह कमरे में शव लटके होने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई।इसकी खबर सुनते ही मौके पर पहुंचे एसएचओ राजदेव मिश्रा ने वहां छान-बीन शुरू की।
इसके बाद शव को कब्ज़े में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। बताते है कि स्वाती के तीन बच्चे है। पति संतोष सिंह ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। शनिवार की शाम जब वह खेत से वापस घर लौटा तो उसे कमरे का दरवाजा बंद मिला। जैसे-तैसे उसने कमरा खोलकर अंदर देखा तो वहां स्वाती का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। स्वाती का मायका कासिमपुर थान के अमरामऊ में बताया गया है।
उसके मायके वाले फिलहाल अभी तक कुछ भी बोलने से बच रहें हैं। कुछ का कहना है कि मायके वालों के मन में कुछ और है। गांव वाले भी आपस में तरह-तरह की बातें करते दिखाई दिए।वहीं एसएचओ श्री मिश्र ने बताया कि मामला संदिग्ध मालूम पड़ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही इस बारे में कुछ भी बता पाना दुरुस्त होगा।
यह भी पढ़ें: श्रमदान दिवस: खाकी ने दिनभर बहाया पसीना, टड़ियावां एसएचओ ने जमीन पर बैठकर की असलहों की सफाई
