IPL 2022 : लगातार चौथी हार के बाद रोहित शर्मा बोले- हमें अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। आईपीएल में लगातार चौथी हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा में कहा कि उनकी टीम को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की बहुत जरूरत है। रोहित ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली सात विकेट की हार के बाद कहा, ”150 को स्कोर पर्याप्त नहीं था। सूर्यकुमार यादव ने …

मुंबई। आईपीएल में लगातार चौथी हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा में कहा कि उनकी टीम को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की बहुत जरूरत है। रोहित ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली सात विकेट की हार के बाद कहा, ”150 को स्कोर पर्याप्त नहीं था। सूर्यकुमार यादव ने अपनी बढ़िया बल्लेबाज़ी के सहारे हमें सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन आरसीबी के बल्लेबाज़ों ने सूझबूझ भरी बल्लेबाज़ी की। हमें अपनी बल्लेबाज़ी में सुधार करने की बेहद ज़रूरत है।”

बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने अपनी टीम की तीसरी जीत के बाद कहा,” मुंबई एक मज़बूत टीम है, हमारे गेंदबाज़ों ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की। हालांकि अंत में सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाज़ी की। लेकिन हमारे गेंदबाज़ों ने कुल मिलाकर अच्छी गेंदबाज़ी की। अनुज रावत ने टीम के लिए उम्दा प्रदर्शन कर दिखाया है। वह भविष्य के लिए बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं।”

प्लेयर ऑफ द मैच बने अनुज रावत ने कहा ,”मैं अब तक अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहा था । लेकिन ‘कप्तान फाफ़ और विराट भैया ने मेरी बहुत मदद की। कोचिंग स्टाफ ने भी मुझे बहुत सपोर्ट किया। मैं आगे भी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। ‘

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : हार के बाद डगमगा गया चेन्नई सुपर किंग्स का आत्मविश्वास, कोच स्टीफन फ्लेमिंग बोले- हम पूरी तरह से हैं फेल

संबंधित समाचार