हरदोई में हुआ रिश्तों कत्ल!, सगे भाइयों ने भाई को उतारा मौत के घाट, संपत्ति विवाद में की गई हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घर के बंटवारे की बात का ऐसा बतंगड़ बन गया कि सगे भाइयों ने अपने भाई की इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने फांसी से मौत होने की बात कहकर खुद को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। बताते है कि सुरसा थाने के इटखोरिया मजरा …

हरदोई। घर के बंटवारे की बात का ऐसा बतंगड़ बन गया कि सगे भाइयों ने अपने भाई की इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने फांसी से मौत होने की बात कहकर खुद को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। बताते है कि सुरसा थाने के इटखोरिया मजरा ऐंचामऊ निवासी पूरन लाल के चार बेटे थे। सबसे बड़ा देवकुमार, उससे छोटा वासुदेव जोकि सालों से अपनी ससुराल बनियनखेड़ थाना कछौना में रहता है। उससे छोटा रविन्द्र और सबसे छोटा रामू है। मां-बाप दोनों के न रहने के बाद से ही देवकुमार बंटवारे को लेकर रविन्द्र से झगड़ा करता रहता था। रामू भी अपने बड़े भाई की हां में हां मिलाता था।

गुरुवार की देर रात रविन्द्र घर में था। बताते है कि इसी बीच देवकुमार, उसकी पत्नी रेशमा और रामू वहां पहुंचे। पहले तो बंटवारे को लेकर गाली-गलौज की, इसके बाद तीनों ने मिलकर रविन्द्र को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। शोर सुन कर आस-पास के लोग वहां पहुंचते, इससे पहले ही हमलावर भाग गए। इस बारे में रविन्द्र की पत्नी रामरानी ने बताया कि पिटाई से उसके पति को अंदुरूनी चोटें आईं थी।

हमलावरों ने रविन्द्र को कही ले जाने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। रविवार को तबियत बिगड़ने पर रविन्द्र खुद ही इलाज के लिए घर से निकला। उसे ले जाने के लिए एम्बुलेंस-108 को बुलाया गया। उसे हरदोई मेडिकल कालेज लाया जा रहा था, इसी बीच रविन्द्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताते है कि हमलावर देवकुमार की पत्नी रेशमा वहां से चंडीगढ़ भाग गई। रविन्द्र की पत्नी रामरानी का कहना है कि पुलिस हमलावरों को बचाने की कोशिश कर रही है।

वहीं सुरसा पुलिस का कहना है कि रविन्द्र को उसके भाई प्रताड़ित किया करते थे, इसी तंग आ कर उसने फांसी लगा ली। सवाल यह है कि अगर रविन्द्र ने फांसी लगाई थी, तो फिर वह खुद इलाज के लिए घर से बाहर कैसे निकला? दूसरे यह कि वहां से रविन्द्र को एम्बुलेंस में बैठाया गया, उसी के अंदर उसने दम तोड़ा। फांसी लगाकर आत्महत्या करने का पुलिसिया तर्क किसी के गले नहीं उतर रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई जारी, 3.5 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क

संबंधित समाचार