अयोध्या: अम्बेडकरनगर में संगठित नकल मामले में अब तक नहीं टूटी अवध यूनिवर्सिटी की चुप्पी, सवालों के घेरे में आया विवि. प्रशासन
अयोध्या। अम्बेडकरनगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में संगठित नकल के मामले में अभी भी अवध विश्व विद्यालय प्रशासन की चुप्पी नहीं टूटी है। विशेष पर्यवेक्षक द्वारा रिपोर्ट भेजे जाने के बाद भी विश्वविद्यालय पर कार्रवाई का राग अलापा जा रहा है। हास्यास्पद तो यह है कि विश्वविद्यालय द्वारा रोजाना जारी होने वाले परीक्षा बुलेटिन में …
अयोध्या। अम्बेडकरनगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में संगठित नकल के मामले में अभी भी अवध विश्व विद्यालय प्रशासन की चुप्पी नहीं टूटी है। विशेष पर्यवेक्षक द्वारा रिपोर्ट भेजे जाने के बाद भी विश्वविद्यालय पर कार्रवाई का राग अलापा जा रहा है।
हास्यास्पद तो यह है कि विश्वविद्यालय द्वारा रोजाना जारी होने वाले परीक्षा बुलेटिन में दो नकलची पकड़े जाने और एलएलबी परीक्षा समाप्त होने की ही सूचना दी गई है। इसे लेकर विश्विद्यालय प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह हाल तब जब डीएम ने छापा मार संगठित नकल पकड़ी और परीक्षा नियंत्रक को सूचना भेजी थी।
बता दें कि एलएलबी परीक्षा के लिए बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर को राजेश पांडेय कॉलेज ऑफ लॉ अकबरपुर अंबेडकरनगर व रामनयन वर्मा कॉलेज ऑफ लॉ सूरापुर सुल्तानपुर का केंद्र बनाया गया था। यहां शनिवार को कुल 333 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे थे। मामला पकड़े जाने के बाद विश्वविद्यालय के विशेष पर्यवेक्षक डॉ. अखिलेश्वर चौबे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज भी दर्ज किया गया।
केन्द्राध्यक्ष समेत कई कक्ष निरीक्षक तक हिरासत में लिए गए। इन सबके बावजूद अभी तक परीक्षा नियंत्रक की ओर से संगठित नकल को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सूत्रों पर भरोसा करें तो विश्वविद्यालय प्रशासन बड़े कालेजों का सेंटर होने के कारण दबाव में है, जिन दोनों कालेजों के बीएनकेबी में सेंटर गए रसूखदार लोगों के है। हालांकि मीडिया प्रभारी विजेन्द्रू चौधरी का कहना है परीक्षा नियंत्रक की ओर से निर्णय लेते ही सूचना दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम तक एलएलबी परीक्षा में केवल दो नकलची पकड़े जाने की सूचना है।
यह भी पढ़ें; बहराइच: पीएचसी पर लगा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेला, सेहत जांचने के बाद लोगों को बांटी गईं दवाइयां
