गाजियाबाद के एक स्कूल में दो बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव, तीन दिन के लिए विद्यालय बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण में गिरावट देखने के बाद ज्यादातर राज्यों में पाबंदियां हटा दी गईं। राज्यों में पाबंदियों को हटाते हुए काफी समय तक बंद रहने के बाद स्कूल-कॉलेजों को दोबारा खोल दिया गया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक खबर सामने आई है। खबर है कि, गाजियाबाद …

गाजियाबाद। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण में गिरावट देखने के बाद ज्यादातर राज्यों में पाबंदियां हटा दी गईं। राज्यों में पाबंदियों को हटाते हुए काफी समय तक बंद रहने के बाद स्कूल-कॉलेजों को दोबारा खोल दिया गया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक खबर सामने आई है। खबर है कि, गाजियाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में 2 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बच्चों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्कूल प्रशासन ने स्कूल को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है। स्कूल प्रिंसिपल की तरफ से पैरेंट्स को भेजे गए संदेश में 11 से लेकर 13 अप्रैल तक 3 दिनों के लिए स्कूल की ऑफलाइन क्लास बंद कर दी गई हैं। इस दौरान ऑफलाइन क्लास चलती रहेंगी।

इसके साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों पर नजर बनाये रखने और जरूरी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है। वहीं छुट्टियों के बाद सामान्य क्लासेज शुरू हो जाएंगी। बता दें, इस बीच फिर से देश में कोरोना संक्रमित मिलने लगे हैं। दिल्ली में भी कई नए मामले सामने आए हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के चलते बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए, सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ स्कूलों को भी बंद कर दिया गया था। तीसरी लहर के कोरोना वायरस में मामलों में गिरावट देखने के बाद सरकार और प्रशासन ने ज्यादातर राज्यों में लगी पाबंदियों को हटाया और जरूरी गतिविधियों को बहाल किया था।

वहीं अगर देश में कोरोना वायरस के आंकड़ों पर नजर डालें, तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, अजा रविवार (10 अप्रैल, 2022) को बीते 24 घंटों में कोविड -19 संक्रमण के 1,054 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,30,35,271 हो गई है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: अयोध्या हाईवे पर लगा रहा भीषण जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

संबंधित समाचार