शाहजहांपुर: सड़क के लिए जितिन से मिले ददरौल विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। ददरौल क्षेत्र के भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह ने लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से उनके शाहजहांपुर स्थित आवास पर भेंट कर लिपुलेख भिंड मार्ग को बरेली मोड़ से जलालाबाद तक चार लेन किए जाने का मांग पत्र सौंपा, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए उपरोक्त मांग पत्र पर गंभीरतापूर्वक विचार …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। ददरौल क्षेत्र के भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह ने लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से उनके शाहजहांपुर स्थित आवास पर भेंट कर लिपुलेख भिंड मार्ग को बरेली मोड़ से जलालाबाद तक चार लेन किए जाने का मांग पत्र सौंपा, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए उपरोक्त मांग पत्र पर गंभीरतापूर्वक विचार कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान विधायक ने विकासखंड भावलखेड़ा के अंतर्गत ग्राम शाहबाजपुर एवं दनियापुर के बीच गर्रा नदी पर नवीन पुल निर्माण, विकासखंड कांट के ग्राम चौहानापुर के बीच गर्रा नदी पर नवीन पुल के निर्माण एवं विकास खंड ददरौल के ग्राम धुन्यौरा स्थित गर्रा नदी पर नवीन पुल निर्माण कराने के संबंध में भी पत्र दिया।

वहीं विधायक ने ददरौल क्षेत्र के विकासखंड बार नवीन संपर्क मार्गों के निर्माण कराने के लिए भी पत्र सौंपा, जिस पर श्री प्रसाद ने निर्माण कार्यों को कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक के साथ विनीत मिश्र, भूपेंद्र सिंह व विधायक प्रतिनिधि हरजीत सिंह चौहान उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत: रिहायशी इलाके में रहने वाले केन टाइगरों पर मंडराया खतरा

संबंधित समाचार