संभल : आईपीएल में सट्टा लगाते पांच दबोचे, जेल भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए पांच लोगों को नखासा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दर्जनों मोबाइल, नगदी, रजिस्टर, कैलकुलेटर आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनके चालान कर दिए। वहीं इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। …

संभल, अमृत विचार। आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए पांच लोगों को नखासा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दर्जनों मोबाइल, नगदी, रजिस्टर, कैलकुलेटर आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनके चालान कर दिए। वहीं इनका एक साथी मौके से फरार हो गया।
एसपी चक्रेश मिश्रा ने आईपीएल क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि नखासा पुलिस को मुखबिर द्वारा मोहल्ला दीपा सराय में आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले गिरोह के बारे में सूचना दी गई।

प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने गिरोह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की और मोहल्ला दीपा सराय निवासी जहांगीर के मकान में छापामारी कर दी। पुलिस ने यहां से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें शामिल आरोपियों का एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17050 रुपये की नगदी, 23 मोबाइल, 1 कैलकुलेटर, तीर रजिस्टर सट्टा पर्ची आदि सामान बरामद किया।

मौके से पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहबेज पुत्र मोहम्मद मियां, जहांगीर पुत्र सगीर, हिलाल पुत्र अखलाक हुसैन, फरहाद पुत्र बदर और जफर पुत्र अब्दुल खालिक निवासी मोहल्ला दीपा सराय थाना नखासा के रूप में कराई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बहुत समय से क्रिकेट आईपीएल मैचों में सट्टे की खाईबाड़ी करते हैं और हार जीत की बाजी लगाकर आर्थिक लाभ उठाते हैं।

पुलिस के अनुसार आईपीएल क्रिकेट मैच में पर बॉल 100 रुपये, चौके पर 1000, छक्के पर 2000 रुपये व शतक पर दस हजार रुपये के हिसाब से ऑनलाइन सट्टा लगाते थे। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन फोन-पे, गूगल-पे और पेटीएम आदि ऐप से किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांचों को जेल भेज दिया।

वहीं पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी हफीज पुत्र हिफजुर्रहमान निवासी मोहल्ला पजाया दीपा सराय को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधिकारी चक्रेश मिश्रा ने कहा कि गिरोह के पांचों सदस्य दीपा सराय के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से 23 मोबाइल, नगदी और सट्टा लगाने में काम आने वाले सामग्री बरामद हुई है। पुलिस कार्रवाई के बाद पांचों को जेल भेज दिया गया। साथ ही गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- संभल: तीसरे दिन मिला गंगा में डूबी सरिता का शव

संबंधित समाचार