गोरखपुर: NIA ने की आरोपी मुर्तजा से पूछताछ, केंद्रीय गृह मंत्रालय को जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाला मुर्तजा अब्बासी लगातार मुश्किलों में फंसता जा रहा है। प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने गिरफ्तार मुर्तजा अब्बासी से लगातार पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। मुर्तजा अब्बासी की पुलिस कस्टडी …

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाला मुर्तजा अब्बासी लगातार मुश्किलों में फंसता जा रहा है। प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने गिरफ्तार मुर्तजा अब्बासी से लगातार पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।

मुर्तजा अब्बासी की पुलिस कस्टडी रिमांड सोमवार को समाप्त हो रही है, लिहाजा आतंकरोधी दस्ता (एटीएस) की टीम उसे कोर्ट में पेश कर अब तक बरामद सबूतों का हवाला देकर रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।

हालांकि, कोर्ट में पेश करने के बाद ही पता चलेगा कि एटीएस रिमांड की मांग करती है या फिर मुर्तजा को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाता है। इस बीच मुर्तजा के परिवार ने एटीएस को बताया कि रैंगिंग के कारण उसने आईआईटी का हॉस्टल छोड़ दिया था। वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। इस कारण उसे परिवार के साथ मुंबई में रखकर आईआईटी में पढ़ाया गया।

सूत्रों के मुताबिक मुर्तजा के इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े लोगों के साथ रिश्तों पर और जेहाद को बढ़ावा देने वाला एप बनाने की उसकी योजना पर भी सवाल हुए।

सूत्रों के अनुसार, वह इस एप को आईएसआईएस के लिए उपयोग में लाने जैसा बनाना चाहता था। एटीएस ने मुर्तजा के नौगढ़ (सिद्धार्थनगर) जाने के बारे में पूरी जानकारी जुटा ली है। इन यात्राओं से उसकी योजना के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस कस्टडी रिमांड बढ़ाने की अर्जी के साथ एटीएस मुर्तजा से संबंधित मुकदमे में धाराएं बढ़ाए जाने की सूचना भी कोर्ट को दे सकती है। ऐसी संभावना है कि मुर्तजा पर देशद्रोह की धारा बढ़ाई जा सकती है।

मुर्तजा ने तीन अप्रैल की देर शाम गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर बांकी से हमला किया था। उसके ऊपर गोरखनाथ थाना में कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था और चार अप्रैल को गोरखनाथ पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड में लिया था।

पढ़ें- गाजियाबाद के स्कूलों में 5 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, ऑनलाइन चलेगी क्लास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म