योगी सरकार 2.0 का पहला बजट मई में लाने की हो रही तैयारी, सभी विभागों से मांगे गए बजट प्रस्ताव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। योगी सरकार अपनी दूसरी पारी का पहला बजट मई में लाने की तैयारी कर रही है। विधानमंडल का बजट सत्र मई के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है। सरकार बजट में केंद्रीय योजनाओं पर भी फोकस बरकरार रहेगा। वित्त विभाग बजट की तैयारियों में जुट गया है। उसने सभी विभागों से 20 अप्रैल …

लखनऊ। योगी सरकार अपनी दूसरी पारी का पहला बजट मई में लाने की तैयारी कर रही है। विधानमंडल का बजट सत्र मई के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है। सरकार बजट में केंद्रीय योजनाओं पर भी फोकस बरकरार रहेगा।

वित्त विभाग बजट की तैयारियों में जुट गया है। उसने सभी विभागों से 20 अप्रैल तक बजट प्रस्ताव मांगे हैं। सरकार की निगाहें दो साल बाद होने वाले लोक सभा चुनाव पर हैं। इसलिए दूसरी पारी के पहले बजट से ही सरकार लोक कल्याण संकल्प पत्र में किये गए वादों को साकार करना चाहेगी।

योगी सरकार ने मुफ्त राशन की सुविधा को तीन माह के लिए बढ़ाया है। बजट में इसकी व्यवस्था की जाएगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर के तोहफे के लिए भी सरकार पहले बजट में आवंटन कर सकती है।

पढ़ें- गोरखपुर: NIA ने की आरोपी मुर्तजा से पूछताछ, केंद्रीय गृह मंत्रालय को जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट

 

संबंधित समाचार