कानपुर: सेंट्रल बैंक के लॉकरों से चोरी मामले में आरोपित लॉकर इंचार्ज ने किया सरेंडर, पूछताछ जारी
कानपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 9 लॉकरों से करोड़ों रुपये के जेवरात चोरी के मामले में आरोपित लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय ने रविवार देर शाम अधिवक्ताओं संग पहुंचकर फीलखाना थाने में सरेंडर कर दिया। शुभम मालवीय से पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के बाद आरोपी को आज जेल भेजा जाएगा। इसके बाद …
कानपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 9 लॉकरों से करोड़ों रुपये के जेवरात चोरी के मामले में आरोपित लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय ने रविवार देर शाम अधिवक्ताओं संग पहुंचकर फीलखाना थाने में सरेंडर कर दिया। शुभम मालवीय से पूछताछ जारी है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के बाद आरोपी को आज जेल भेजा जाएगा। इसके बाद सभी आरोपितों को 10 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। मामले में डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय इस केस की अहम कड़ी हैं। जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। फिलहाल इसे आज जेल भेजा जाएगा और इसके बाद पुलिस न्यायालय से इनकी रिमांड मांग कर इन सभी से गहनता से पूछताछ करेगी।
डीसीपी के मुताबिक पुलिस का प्रयास रहेगा कि ढाई करोड़ से अधिक चोरी केस मामले में पुलिस रिकवरी का प्रयास करेगी। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों से पूछताछ में सामने आया था कि चोरी किए गए जेवर की बड़ी खेप शुभम मालवीय के पास है। इस बारे में भी पूछताछ होगी। फिलहाल अब तक इस घटना से जुड़े 5 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
पढ़ें- UP के शहरों को संवारने के लिए योगी सरकार कर रही बड़ी तैयारी, चलाया जाएगा विशेष अभियान
