Pakistan Political Crisis : सत्ता से बेदखल हुए इमरान खान तो फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, सड़कों पर उतर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने रविवार को देश के कई शहरों में रैलियां निकालकर पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। डॉन अखबार ने सोमवार को यह रिपोर्ट दी हैं। रिपोर्ट के अनुसार पीटीआई के कार्यकर्ताओं ने कराची, पेशावर, मलकंद, मुल्तान, …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने रविवार को देश के कई शहरों में रैलियां निकालकर पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। डॉन अखबार ने सोमवार को यह रिपोर्ट दी हैं। रिपोर्ट के अनुसार पीटीआई के कार्यकर्ताओं ने कराची, पेशावर, मलकंद, मुल्तान, खानेवाल, खैबर, झांग, क्वेटा, ओकारा, इस्लामाबाद, लाहौर और एबटाबाद जैसे शहरों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बाजौर, लोअर दीर, शांगला, कोहिस्तान, मनसेहरा, स्वात, गुजरात, फैसलाबाद, नौशेरा, डेरा गाजी खान और मंडी बहाउद्दीन में भी विरोध प्रदर्शन हुए।

इससे पहले दिन में  इमरान खान ने ट्वीट किया था कि आज ‘सत्ता परिवर्तन की विदेशी साजिश’ के विरोध में ‘स्वतंत्रता संग्राम’ की शुरुआत हो रही है। अपने समर्थकों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, “ लोग ही हमेशा अपनी संप्रभुता और लोकतंत्र की रक्षा करते हैं।” पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने भी दिन में इस्लामाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए लोगों से ईशा की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया।  उन्होंने कहा कि खान का एक बड़े आंदोलन का नेतृत्व नहीं करना ‘देश की राजनीति और संविधान के साथ विश्वासघात’ होगा। इसके बाद पार्टी ने विरोध प्रदर्शन का खाका जारी किया। पार्टी देश की सभी शहरों में रात 0930 बजे से विरोध प्रदर्शन शुरु करने की योजना है।

पाकिस्तान सेना के खिलाफ लगे नारे
पाकिस्तानी सेना को इमरान समर्थकों के विरोध सामना करना पड़ रहा है। पंजाब ने पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री शेख राशिद की रैली के दौरान पाक सेना के लिए ‘चौकीदार चोर है’ जैसे नारे लगाए गए। हालांकि, शेख राशिद ने लोगों को इस तरह के नारे नहीं लगाने को कहा।

रमीज राजा जल्द छोड़ सकते हैं पीसीबी
इमरान के सत्ता से बेदखल होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी अध्यक्ष और इमरान खान के दोस्त रमीज राजा भी अपना पद छोड़ सकते हैं। रमीज राजा दुबई में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के साथ बैठक के बाद अपने इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : शहबाज़ शरीफ बोले, पाकिस्तान की नई सरकार ‘बदले की राजनीति’ नहीं करेगी

संबंधित समाचार