यूपी में भयानक गर्मी और लू से हालत बेहाल, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेशभर में मौसम गर्म हो गया है, लेकिन शहरों में भीषण लू का कहर जारी है। भीषण गर्मी और लू से लोगों का बुरा हाल हो गया है। दिन में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच घर से बाहर निकलना नमुमकिन जैसा हो गया है। अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बदलाव न …

लखनऊ। प्रदेशभर में मौसम गर्म हो गया है, लेकिन शहरों में भीषण लू का कहर जारी है। भीषण गर्मी और लू से लोगों का बुरा हाल हो गया है। दिन में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच घर से बाहर निकलना नमुमकिन जैसा हो गया है। अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बदलाव न होने का अंदाजा लगा है, लेकिन गुरुवार से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री, झांसी में 44.4 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 44.2 डिग्री सेल्सियस और कानपुर में 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान फरीदाबाद में 17.0 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में 17.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

शहर का AQI लेवल 228 तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अंदाजा है।

पढ़ें-गोरखनाथ मंदिर हमला: 16 अप्रैल तक ATS की कस्टडी में रहेगा आरोपी मुर्तजा, कोर्ट ने 5 दिन के लिये बढ़ाई रिमांड

संबंधित समाचार