बहराइच: लापता बहन की तहरीर देने गए भाई को पुलिस ने भगाया, युवक ने लगाई एसपी से गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी छोटी बहन के साथ मंदिर आई थी। यहां रहस्यमय हालत में बहन गायब हो गई। दो दिन खोजबीन के बाद रविवार को युवक कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने भगा दिया। फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी को …

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी छोटी बहन के साथ मंदिर आई थी। यहां रहस्यमय हालत में बहन गायब हो गई। दो दिन खोजबीन के बाद रविवार को युवक कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने भगा दिया।

फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी को सोमवार को शिकायती पत्र दिया है। भाई का कहना है कि वह अपनी 17 वर्षीय छोटी बहन के साथ कोतवाली देहात के मरी माता मंदिर पूजा अर्चना के लिए आया था। 6 अप्रैल को बहन गायब हो गई।

काफी खोजबीन की, इसके बाद भी कोई पता नहीं चला। इस पर 9 अप्रैल को कोतवाली देहात में तहरीर दी। यहां पर पुलिस ने भाई को भगा दिया। कहा कि तीन दिन कहां थे। बहन की खोजबीन करो। इसके बाद कोतवाली आना। परेशान युवक ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

इस मामले में कोतवाल देहात राजनाथ सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि थाने से भगाया नहीं गया है। बल्कि घटना राम गांव थाना क्षेत्र में है। राम गांव थाने में तहरीर देने की सलाह दी गई है। फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं।

पढ़ें- सीएम ऑफिस के बाद अब यूपी सरकार का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, अधिकारियों में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार