बिजनौर : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक की हालत चिंताजनक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर,अमृत विचार। अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दो की मौत हो गई तथा तीसरे युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी …

बिजनौर,अमृत विचार। अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दो की मौत हो गई तथा तीसरे युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात मंडावली क्षेत्रान्तर्गत हरिद्वार रोड पर खैरा होटल के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार अनिल चौधरी पुत्र ज्योति सिंह निवासी रुड़की जनपद हरिद्वार उत्तराखंड गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसको एंबुलेंस की सहायता से पूजा हॉस्पिटल नजीबाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने बताया अनिल चौधरी उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी के पद पर चमोली देहरादून में नियुक्त था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से जनपद हरिद्वार व चमोली को सूचना दे दी गई है।

दूसरी और रविवार की देर रात मंडावाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहनपुर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक पर सवार प्रदीप पुत्र पूरन सिंह निवासी पदारखा थाना पथरी जनपद हरिद्वार (उत्तराखण्ड) व दूसरी बाइक पर सवार मयंक पुत्र मेघराज सिंह निवासी भागूवाला थाना मंडावली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान मंयक की मौत हो गई। घायल प्रदीप की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें : बिजनौर : वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

संबंधित समाचार