गोंडा: बेखौफ बदमाशों ने सेल्समैन को मारी गोली, हत्या के बाद पैसा लूटकर हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। बेखौफ बदमाशों ने बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के श्रृंगीनारी बाजार में स्थित बियर के दुकान के सेल्समैन कि रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सेल्समैन से पैसा लूटकर फरार हो गए। मालूम हो उक्त बियर की दुकान का लाइसेंस खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक शराब व्यवसायी के पत्नी …

गोंडा। बेखौफ बदमाशों ने बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के श्रृंगीनारी बाजार में स्थित बियर के दुकान के सेल्समैन कि रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सेल्समैन से पैसा लूटकर फरार हो गए।

मालूम हो उक्त बियर की दुकान का लाइसेंस खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक शराब व्यवसायी के पत्नी के नाम है तथा उस पर सेल्समैन का काम थाना क्षेत्र के बगल थाना सादुल्लाहनगर के जफरापुर निवासी विनय सिंह पुत्र हरिहर सिंह देख रहे थे। पीड़ित व स्थानीय लोगों के मुताबिक बीती रात करीब दस बजे उक्त सेल्समैन बियर की दुकान बंद कर बगल स्थित कडसरा गांव अपनी ससुराल जा रहा था।

इसी दौरान धुनियाभीटी गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दिया। हमले में उनको कई गोली लगी और वे गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें- हरदोई: दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरावालों ने बहु को उतारा मौत ते घाट! पिता ने लगाया आरोप

संबंधित समाचार