अयोध्या: किशोर से कुकर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली पुलिस ने एक किशोर से कुकर्म के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोपी तिवारी उर्फ सुधांशु के रूप में हुई है। आरोपी को महबूबगंज चौराहे से गिरफ्तार किया गया। सीओ सदर शैलेन्द्र कुमार गौतम के मुताबिक सात तारीख को इलाके के एक किशोर के साथ गांव …

अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली पुलिस ने एक किशोर से कुकर्म के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोपी तिवारी उर्फ सुधांशु के रूप में हुई है। आरोपी को महबूबगंज चौराहे से गिरफ्तार किया गया। सीओ सदर शैलेन्द्र कुमार गौतम के मुताबिक सात तारीख को इलाके के एक किशोर के साथ गांव के ही एक युवक ने कुएं में धकेल कर मारने की धमकी देते दुष्कर्म किया था।

किशोर किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। कोतवाली पुलिस ने किशोर के परिवार वालों की तहरीर पर गोपी तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: झारखंड रोपवे हादसा: 48 जिंदगियों को बचाने का रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 19 लोग बचाए गए

संबंधित समाचार