बहराइच: जान बचाने के लिये 15 मिनट तक तेंदुए से भिड़ा रहा युवक
बहराइच। कतराहा रेंज के गौरा पिपरा गांव निवासी युवक सोमवार तड़के दौड़ लगा रहा था। तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने तेंदुए से 15 मिनट संघर्ष किया। इस पर युवक को छोड़ तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के कोतवाली मूर्तिहा के ग्राम सभा गौरा पिपरा …
बहराइच। कतराहा रेंज के गौरा पिपरा गांव निवासी युवक सोमवार तड़के दौड़ लगा रहा था। तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने तेंदुए से 15 मिनट संघर्ष किया। इस पर युवक को छोड़ तेंदुआ जंगल की ओर चला गया।
मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के कोतवाली मूर्तिहा के ग्राम सभा गौरा पिपरा निवासी अनिकेत कुमार (20) पुत्र ब्यास कुमार सोमवार की सुबह आर्मी भर्ती की तैयारी हेतु रेस लगाने निकला था। घर से लगभग एक किलोमीटर दूर दौड़ लगाने का रास्ता है। जिस पर दौड़ लगा ही रहा था। तभी अचानक सामने जंगल से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया।
युवक ने तेंदुए से अपने को छुड़ाने के लिए लगभग 15 मिनट तक संघर्ष किया। अंत में तेंदुआ युवक को छोड़कर भाग गया। युवक के आगे तेंदुआ की नहीं चली और तेंदुआ जंगल की तरफ भाग निकला। हमले में तेंदुए के पंजे से युवक घायल हो गया है। आस पास के ग्रामीणों द्वारा घायल युवक को प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लाया गया। जहां पर युवक का इलाज चल रहा है।
इस मामले में प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तेंदुआ के हमले की जानकारी मिली है। वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पढ़ें- अयोध्या: महिला कल्याण विभाग ने बनाई 100 दिवसीय विशेष कार्ययोजना
