फिर उठी सुल्तानपुर का नाम बदलने की मांग, विधायक विनोद सिंह ने सीएम योगी को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। जिले के नाम बदलने की मुहिम एक बार फिर तेज हो गई है। विधायक विनोद सिंह सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर करने की सिफारिश सीएम योगी से की है। भाजपा विधायक विनोद सिंह इसके लिए सीएम योगी को पत्र लिखा है। बीजेपी विधायक विनोद सिंह ने पत्र में लिखा कि सुल्तानपुर जिला अयोध्या और प्रयागराज …

सुल्तानपुर। जिले के नाम बदलने की मुहिम एक बार फिर तेज हो गई है। विधायक विनोद सिंह सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर करने की सिफारिश सीएम योगी से की है। भाजपा विधायक विनोद सिंह इसके लिए सीएम योगी को पत्र लिखा है।

बीजेपी विधायक विनोद सिंह ने पत्र में लिखा कि सुल्तानपुर जिला अयोध्या और प्रयागराज पवित्र धामों के बीच स्थित है। सुल्तानपुर में धोपाप मकरी कुंड, सीता कुंड, बिजेथुआ जैसे महत्वपूर्ण पौराणिक स्थल हैं।

इस तथ्य के प्रमाणिक साथ हैं। हम सब के आराध्य भगवान राम के कनिष्ठ पुत्र कुश ने जनपद को अपनी राजधानी बनाया और इसका नामकरण कुशभवनपुर के रूप में किया था। बाद में खिलजी बादशाह ने अपनी संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए जनपद का नाम बदलकर सुल्तानपुर कर दिया।

पढ़ें- मुलायम सिंह यादव को सीएम बनवाने की सजा भुगत रहे हैं आजम खान : अहमद

संबंधित समाचार