मुरादाबाद : बेटे-बहू ने दी ‘धर्म परिवर्तन’ की धमकी, पिता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रोपर्टी विवाद में मुकदमे से आहत एक मुस्लिम दंपती ने धर्म परिवर्तन की धमकी दी है।उधर उनके पिता का कहना है कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहीं सोमवार को पिता ने एसएसपी बबलू कुमार से मुलाकात कर बेटे-बहू से जान का खतरा बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रोपर्टी विवाद में मुकदमे से आहत एक मुस्लिम दंपती ने धर्म परिवर्तन की धमकी दी है।उधर उनके पिता का कहना है कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहीं सोमवार को पिता ने एसएसपी बबलू कुमार से मुलाकात कर बेटे-बहू से जान का खतरा बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
थाना कटघर क्षेत्र के लाजपतनगर निवासी एआईएमआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद रुवेद ने बताया कि उनके पिता उसको प्रोपर्टी में हिस्सा नहीं दे रहे हैं। इसके साथ ही उनके रिश्तेदार भी उनके पिता का साथ दे रहे हैं। मोहम्मद रुवेद का कहना है कि उनकी बहन और पिता उन्हें मकान से निकालना चाहते हैं। थाने-चौकी में भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने परिवार के लोगों से परेशान होकर कहीं से न्याय न मिलने पर हिंदू धर्म अपनाने की बात कही। दंपति ने इस संबंध में एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र भी दिया है।
रुवेद का आरोप है कि उनकी बहन और जीजा उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्हें मकान से निकालना चाहते हैं। करीब एक करोड़ रुपये कीमत के मकान पर जीजा और बहनें कब्जा करने की नीयत से उन पर कई मुकदमे भी दर्ज करा चुके हैं। रुवेद की पत्नी समीना परवीन का कहना है कि वह इस संबंध में मुस्लिम समुदाय के कई बड़े लोगों से भी मिल चुके हैं। मगर कहीं से न्याय नहीं मिला। ऐसे में धर्म परिवर्तन करना ही एकमात्र विकल्प है।
बेटे में मुझे बहुत परेशान कर रखा है
उधर रुवेद के पिता साबिर हुसैन का कहना है बेटा और बहू के धर्म परिवर्तन से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। अपने 120 गज के मकान की वसीयत वह पहले ही अपनी बेटियों के नाम कर चुके हैं। पत्नी की मौत के बाद इसमें से आधा मकान उनका हो चुका है। उन्होंने कहा कि बेटे ने मुझे बहुत परेशान कर रखा है। मेरा मकान है, मेरी मर्जी हैं इसे किसी को भी दूं। मेरी तीन बेटियां हैं। यह इकलौता बेटा है, मगर इसने पूरी जिंदगी कुछ नहीं किया। वह अपने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर चुके हैं। वह कूटरचित दस्तावेजों से मदरसा शिक्षक की नौकरी भी कर चुका है। पोल खुलने पर नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।
