सीतापुर: बच्चों में हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दो की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। थाना कोतवाली लहरपुर में बीती देर शाम नगर के मोहल्ला बसैया टोला में 2 दिन पहले हुए बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बसैया टोला निवासी अफसर पुत्र अख्तर खां अपने दो बेटों के साथ नमाज पढ़कर वापस आ रहे थे। आरोप है कि कुछ लोग पहले से घात …

सीतापुर। थाना कोतवाली लहरपुर में बीती देर शाम नगर के मोहल्ला बसैया टोला में 2 दिन पहले हुए बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बसैया टोला निवासी अफसर पुत्र अख्तर खां अपने दो बेटों के साथ नमाज पढ़कर वापस आ रहे थे।

आरोप है कि कुछ लोग पहले से घात लगाए बैठे थे और वे उन्हें मारने पीटने लगे जिससे अफसर और उसके दोनो बेटों को गम्भीर चोटें आईं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 2 की हालत गम्भीर होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

2 दिन पहले बच्चों के बीच विवाद हुआ था उसी की रंजिश के चलते यह खूनी संघर्ष हुआ है। यही नहीं पीड़ित के अनुसार गोली मारकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि करीब आधा दर्जन लोगों द्वारा उसके घर पर हमला किया गया जिससे उसको भी चोटें आई हैं।

पढ़ें- अयोध्या: हिंदू देवी-देवताओं पर अश्लील पोस्ट पर भड़के संत राजू दास, उठाई कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार