SA vs BAN : केशव महाराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश 80 रन पर ढेर, दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पोर्ट एलिजाबेथ (दक्षिण अफ्रीका)। लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज (40 रन पर सात विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन सोमवार को 80 रन पर ऑलआउट कर 332 रन से बड़ी जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने इसी के साथ 2-0 से सीरीज भी …

पोर्ट एलिजाबेथ (दक्षिण अफ्रीका)। लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज (40 रन पर सात विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन सोमवार को 80 रन पर ऑलआउट कर 332 रन से बड़ी जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने इसी के साथ 2-0 से सीरीज भी जीत ली।

बांग्लादेश की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिले 413 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन सोमवार को तीन विकेट पर 27 रन से आगे खेलते हुए 23.3 ओवर में मात्र 80 रन पर ढेर हो गयी और उसे 332 रन से हार का सामना करना पड़ा। केशव महराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 12 ओवर में 40 रन देकर सात विकेट झटके, जबकि ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने 11.3 ओवर में 34 रन पर तीन विकेट लिए। केशव ने पहली पारी में दो और हार्मर ने तीन विकेट लिए थे।

दोनों गेंदबाजों ने तीसरे दिन रविवार को तीन विकेट लेने के बाद चौथे दिन सोमवार को बांग्लादेश की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। कोई भी बल्लेबाज दोनों के आगे टिक नहीं पाया। केशव महाराज को मैच में नौ विकेट लेने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, जबकि पूरी सीरीज में 16 विकेट लेने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ पुरस्कार दिया गया। बंगलादेश की ओर से दूसरी पारी में विकेटकीपर लिटन दास ने 33 गेंदों पर सर्वाधिक 27 रन बनाए, जबकि मेहदी हसन 25 गेंदों पर 20 रन का योगदान दिया।

ये भी पढ़ें : ICC Player of The Month : बाबर आजम और राचेल हेन्स को चुना गया मार्च महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, इन प्लेयर्स को दी मात

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव