Pakistan Political Crisis : शहबाज शरीफ बने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री, रात 8 बजे PM पद की लेंगे शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संसद ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुन लिया है। इस दौरान इमरान खान की पार्टी PTI ने सदन का बहिष्कार किया। आज रात आठ बजे शहबाज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और शहबाज पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री होंगे। बता दें कि शहबाज शरीफ …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संसद ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुन लिया है। इस दौरान इमरान खान की पार्टी PTI ने सदन का बहिष्कार किया। आज रात आठ बजे शहबाज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और शहबाज पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री होंगे। बता दें कि शहबाज शरीफ के समर्थन में 174 वोट पड़े। जबकि, विपक्ष में कोई उम्मीदवार ही नहीं था। इमरान की पार्टी पीटीआई के शाह महमूद कुरैशी ने पहले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया और चुनाव न लड़ने की बात भी कही।

सिंध प्रांत के गवर्नर ने भी दिया इस्तीफा
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये कहते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया कि वो शहबाज शरीफ को प्रमुख नहीं बुला सकते।
चुनाव के लिए 7 महीने चाहिए
इलेक्शन कमीशन ऑफ पाकिस्तान (ECP) ने कहा है कि चुनाव कराने के लिए उसे कम से कम 7 महीने चाहिए। कमीशन ने कहा- अभी तैयारियां शुरू करेंगे, लेकिन इसके फौरन बाद बारिश शुरू हो जाएगी। इसलिए नवंबर-दिसंबर के पहले चुनाव कराना संभव नहीं है।

 

संबंधित समाचार