बहराइच: रास्ते के विवाद में दबंगों ने की ग्रामीण व उसके परिवार की पिटाई, चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
बहराइच। जिले के विशेश्वरगंज के लकखारामपुर निवासी एक ग्रामीण और उसके परिवार की रास्ते के विवाद में गांव के दबंगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लक्खारामपुर में सोमवार की सुबह रास्ते के विवाद को …
बहराइच। जिले के विशेश्वरगंज के लकखारामपुर निवासी एक ग्रामीण और उसके परिवार की रास्ते के विवाद में गांव के दबंगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लक्खारामपुर में सोमवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर विवाद शुरू हो गया।
थानाध्यक्ष जयहरी मिश्रा ने बताया कि विनोद कुमार पुत्र राम पति गौतम निवासी ने तहरीर में लिखा है कि गांव निवासी विपक्षीगण रामकुमार, शिवप्रसाद पुत्र रामफेरे व शिवपूजन, परमहंस पुत्र दीनानाथ निवासी उपरोक्त रास्ते की बात को लेकर दरवाजे पर आए। सभी ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडा से मारा पीटा।
शोर सुनकर भाभी कुंवारा देवी पत्नी छेद्दन गौतम व मेरी औरत विमला देवी, मेरी बहन कुन्नू देवी पुत्री रामआशीष गौतम दौड़ कर बीच बराव करने लगे। सभी ने महिलाओं की भी पिटाई की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ले चार लोगों के विरुद्ध मारपीट, एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए घायलों को भेजा है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: GSVM मेडिकल कॉलेज में फर्जी लेटर से एमबीबीएस में प्रवेश लेने पहुंचीं दो और छात्राएं, जांच में जुटी पुलिस
